Punjabi News

चंडीगढ़ में CM नायब सैनी की अहम बैठक, कांग्रेस के 4 निलंबित विधायक भी हुए शामिल, विकास कार्य और विधानसभा सत्र को लेकर चर्चा जारी

16

चंडीगढ़ : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास पर अहम समीक्षा बैठक हो रही है। इस बैठक को लेकर एक बड़ी बात सामने आ रही है क्योंकि इसमें कांग्रेस के 4 सस्पेंडेड विधायक भी मौजूद हैं।

बता दें कि इस मौके पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, आरती राव और अरविंद शर्मा भी मौजूद हैं। वहीं बैठक में विकास कार्य और विधानसभा सत्र को लेकर विशेष चर्चा हो रही है। बैठक में तमाम भाजपा विधायक भी शामिल हैं।