Punjabi News

दिल्ली में ‘वर्क फ्रॉम होम’ खत्म, CM रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला, सरकारी दफ्तरों में पुरानी व्यवस्था बहाल

12

नेशनल डेस्क: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भू-राजनीतिक स्थिति सामान्य होने के मद्देनजर सरकारी कार्यालयों के लिए पहले घोषित की गई ‘वर्क फ्रॉम होम’ (घर से कार्यालय का काम करने) और कर्मचारियों के अलग-अलग समय पर कार्यालय आने-जाने की व्यवस्था के आदेश को शनिवार को वापस लेने का निर्देश दिया।

गुप्ता ने मई में ईरान में युद्ध के मद्देनजर ऊर्जा बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मितव्ययिता बरतने के आह्वान के कुछ दिन बाद सरकारी कार्यालयों में सप्ताह में दो दिन ‘वर्क फ्रॉम होम’ का आदेश दिया था। मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा, ”अब भू-राजनीतिक स्थिति व्यावहारिक रूप से सामान्य हो गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार और शनिवार को ‘वर्क फ्रॉम होम’ की व्यवस्था वापस लेने को मंजूरी दे दी है।”