Punjabi News

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 271वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 539 स्थानों पर छापेमारी; 215 व्यक्ति गिरफ्तार

7
  • पुलिस टीमों ने 145 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियातन कार्रवाई की
  • लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के द्वारा गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से रिपोर्ट कर सकते हैं
  • ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ के 596वें दिन 189 नशा तस्कर काबू

चंडीगढ़: ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 271वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्य भर में गैंगस्टरों के साथियों के पहचाने गए और मैप किए गए 539 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए शुरू किए गए इस निर्णायक अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा 20 जनवरी, 2026 को की गई थी। राज्य भर में पुलिस टीमें, ‘एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स’ पंजाब के तालमेल से विशेष अभियान चला रही हैं।

271वें दिन, पुलिस टीमों ने 215 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से आठ हथियार बरामद किए। इससे अभियान की शुरुआत से अब तक गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की कुल संख्या 79,233 हो गई है।

इसके अलावा 145 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियातन कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने इस अभियान के दौरान छह भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

लोग ‘एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन’ नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से जानकारी दे सकते हैं और अपराधों या अपराधिक गतिविधियों के बारे में सुराग भी दिया जा सकता है।

इस दौरान, पुलिस टीमों ने नशों के विरुद्ध अपने अभियान ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ को 596वें दिन भी जारी रखते हुए आज 189 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 263 ग्राम हेरोइन, 150 ग्राम अफीम, 30 किलो भूकी, 5294 नशीली गोलियां और 41,529 रुपये की ड्रग मनी बरामद की। इसके साथ ही, केवल 596 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या 86,518 तक पहुंच गई है। नशा छुड़ाऊ अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 18 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास इलाज करवाने के लिए राजी किया है।