Punjabi News

हिमाचल में गेहूं खरीद की नई रणनीति: अब ऑनलाइन पंजीकरण और टाइम स्लॉट से होगी बिक्री

130

ऊना। जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले ऊना राजीव शर्मा ने बताया कि वर्ष 2026-27 के लिए ऊना जिले में गेहूं की खरीद का कार्य प्रदेश सरकार द्वारा अधिकृत नोडल एजेंसी हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि किसान अपनी गेहूं की बिक्री के लिए https://hpappp.nic.in/ पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। पोर्टल पर टोकन सेवा शुरू होने के बाद किसान अपने निर्धारित समय स्लॉट के लिए ऑनलाइन टोकन बुक कर सकेंगे। इसके साथ ही, उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।