Punjabi News

सेंसेक्स में 519 अंक की गिरावट के साथ 80,200 पर कर रहा कारोबार, निफ्टी भी 156 अंक फिसला

304

मुंबईः शेयर बाजार में आज यानी 8 अगस्त को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 519 अंक गिरकर 80,103 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 156 अंक की गिरावट है। ये 24,440.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

एशियाई बाजारों में गिरावट
एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 909 अंक (2.22%) चढ़कर 41,968 पर और कोरिया का कोस्पी 13 अंक नीचे 3,214 पर कारोबार कर रहा है।
हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 164 अंक (0.65%) गिरकर 24,916 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट 2 अंक की मामूली तेजी के साथ 3,642 पर कारोबार कर रहा है।
7 अगस्त को अमेरिका का डाउ जोन्स 224 अंक गिरकर 43,968 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डेक कंपोजिट 73 अंक चढ़कर 21,242 पर और S&P 500 6,340 पर फ्लैट बंद हुआ।
कल बाजार में रही थी तेजी
इससे पहले कल 7 अगस्त को सेंसेक्स 79 अंक बढ़कर 80,623 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 22 अंक की तेजी रही और ये 24,596 पर बंद हुआ। सेंसेक्स ने आज अपने 79,811 के निचले स्तर से 812 अंक की रिकवरी की।