Punjabi News

RLM Candidate List 2025: उपेंद्र कुशवाहा ने 4 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार, जानें किसे कहां से बनाया प्रत्याशी

264

Upendra Kushwaha RLM Seats Candidates List: उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) ने 4 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में सासाराम से कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता को चुनावी रण में उतारा गया है।


सूची के अनुसार मधुबनी सीट से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव माधव आनंद को टिकट दिया गया है जबकि उजियारपुर से प्रशांत कुमार पंकज और दिनारा सीट से आलोक कुमार सिंह चुनाव लड़ेंगे। वहीं, बाजपट्टी और पारु सीट के लिए प्रत्याशियों के नाम अभी घोषित नहीं किए है।

बता दें कि NDA गठबंधन में बीजेपी और जेडीयू दोनों 101-101 सीटों पर चुनाव रही हैं। वहीं, चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को 29 सीटें दी गई हैं। जबकि RLM को 06 और HAM को भी 06 सीटें मिली हैं।