Punjabi News

RJD Candidate List 2025 : राजद की सूची में A2Z ‘ और ‘BAAP’ फॉर्मूले की झलक, जानें तेजस्वी ने कितने यादव और मुस्लिम को दिया टिकट?

276

RJD Candidate List 2025 : बिहार चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनत दल (RJD) ने अपने 143 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। आरजेडी की कैंडिडेट लिस्ट में A2Z और ‘BAAP’ जैसे फॉर्मूलों को ज़मीन पर उतारने की कोशिश की गई, जिससे यह साफ होता है कि तेजस्वी अब केवल ‘MY समीकरण’ (मुस्लिम-यादव) पर निर्भर नहीं रहना चाहते। इस बार तेजस्वी ने यादव और मुस्लिमों के अलावा सवर्ण, कुशवाहा और दलितों और महिलाओं को भी टिकट बांटे हैं।

आइए तेजस्वी के ए टू जेड और ‘BAAP’ फॉर्मूले को समझने की कोशिश करते हैं-:
MY समीकरण पर फोकस
तेजस्वी ने 52 यादव और 18 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया है। यानी कुल 70 सीटों पर मुस्लिम-यादव उम्मीदवार उतारे गए हैं। इससे साफ होता है कि राजद ने इस बार भी अपने परंपरागत यादव-मुस्लिम वोट बैंक पर सबसे ज्यादा भरोसा जताया है। यानी कि पार्टी अपने पारंपरिक वोट बैंक को मज़बूत आधार के रूप में देख रही है।

सवर्णों को भी दी जगह: 16 अगड़ा उम्मीदवारों को टिकट
तेजस्वी यादव ने इस बार सवर्ण समाज को भी प्रतिनिधित्व दिया है। लिस्ट में 7 राजपूत, 6 भूमिहार और 3 ब्राह्मण उम्मीदवार शामिल हैं। शिवानी शुक्ला, राहुल शर्मा और वीणा देवी जैसे नाम सवर्ण मतदाताओं को आकर्षित करने की कोशिश माने जा रहे हैं।

महिलाओं को बढ़ाया प्रतिनिधित्व
आरजेडी ने इस बार 24 महिलाओं को टिकट देकर महिलाओं को राजनीतिक हिस्सेदारी देने का प्रयास किया है। यह तेजस्वी के ‘BAAP’ फार्मूले का हिस्सा है, जिसमें ‘A’ का मतलब ‘आधी आबादी’ यानी महिलाएं हैं।
कुशवाहा और अति पिछड़ा समाज को मिला मौका
राजद ने13 कुशवाहा उम्मीदवारों को टिकट दिया है। 2024 के लोकसभा चुनाव में मिले समर्थन के बाद कुशवाहा समाज पर पार्टी की नजर है।

21 उम्मीदवार अति पिछड़ी जातियों से
मंगनीलाल मंडल को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर पार्टी ने EBC वोट बैंक को साधने का बड़ा दांव खेला है। यह वर्ग बिहार में करीब 36% वोटर है।