Punjabi News

पंजाब सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 27 प्रतिष्ठित हस्तियों को ‘पंजाब सरकार प्रमाण-पत्र-2026’ से किया जाएगा सम्मानित

10

पंजाब सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 27 प्रतिष्ठित हस्तियों को ‘पंजाब सरकार प्रमाण-पत्र-2026’ से किया जाएगा सम्मानित

चंडीगढ़:  स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश का नाम रोशन करने वाली 27 प्रतिष्ठित हस्तियों को विभिन्न क्षेत्रों में उनके उल्लेखनीय योगदान और समर्पित सेवाओं के सम्मानस्वरूप ‘पंजाब सरकार प्रमाण-पत्र-2026’ से विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली इन हस्तियों में बहादुरी के लिए जगदेव सिंह; समाज सेवा के क्षेत्र में श्री इंद्रजीत सिंह, सुरिंदर जगत, श्रीमती सुनीता कपूर, सुखदीप सिंह ढिल्लों, अवतार सिंह मान, डॉ. उपिंदर सिंह घई,  जसवीर सिंह, जतिंदर सिंह, विनोद कुमार, अवतार सिंह,  प्रदीप कुमार और  निर्मल सिंह शामिल हैं।

साहित्य के क्षेत्र में अपनी लेखनी के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाने वाले कहानीकार मेहर मलिक और  बेअंत सिंह बाजवा, लेखक संजीव सैनी, बाज सिंह और प्रेमलता, जबकि कवि एवं लेखक डॉ. मोहम्मद अय्यूब खान को भी इस सम्मान से नवाजा जाएगा।

इसके अलावा, कला के क्षेत्र में श्रीमती सतवीर कौर तथा कला एवं हैंड एम्ब्रॉयडरी क्राफ्ट के लिए श्रीमती परमजीत कौर कपूर; चिकित्सा एवं व्यवसाय विशेषज्ञता के क्षेत्र में डॉ. परमिंदर सिंह, कमलजीत सिंह, श्रीमती कांता और अशोक कुमार; तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई मिसालें कायम करने के लिए तलविंदर सिंह और सुखराज भुल्लर को भी ‘पंजाब सरकार प्रमाण-पत्र-2026’ से सम्मानित किया जाएगा।