Punjabi News

Post Office की सुपरहिट स्कीम: रोज़ बचा लें सिर्फ ₹333, सरकार देगी पूरे 17 लाख रुपये, जानें कैसे मिलेगा फायदा?

7

Post Office Best Saving Scheme : हर नौकरीपेशा और आम इंसान अपनी गाढ़ी कमाई में से कुछ न कुछ बचत (Saving) जरूर करना चाहता है। निवेश के लिए लोग अक्सर ऐसी जगह तलाशते हैं जहां पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहे और रिटर्न भी शानदार मिले। अगर आप भी बिना किसी रिस्क के मोटा फंड बनाना चाहते हैं तो भारतीय डाकघर की पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है।

इस सरकारी योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें आपके निवेश की सुरक्षा की शत-प्रतिशत गारंटी खुद भारत सरकार देती है। इस स्कीम में रोजाना महज 333 रुपये बचाकर आप आसानी से 17 लाख रुपये से ज्यादा का फंड तैयार कर सकते हैं।
पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम एक सुरक्षित सरकारी गुल्लक की तरह काम करती है। केंद्र सरकार इस स्मॉल सेविंग स्कीम पर फिलहाल 6.7 फीसदी (6.7%) का दमदार सालाना ब्याज ऑफर कर रही है। इसमें मिलने वाला ब्याज आपकी छोटी-छोटी किस्तों को समय के साथ एक बड़े और मोटे फंड में तब्दील कर देता है।
मात्र ₹100 से शुरू करें निवेश

पोस्ट ऑफिस आरडी में खाता खुलवाना बेहद आसान है। आप अपने घर के पास स्थित किसी भी डाकघर में जाकर यह अकाउंट ओपन करा सकते हैं। इस खाते को आप मात्र 100 रुपये के शुरुआती निवेश के साथ शुरू कर सकते हैं। इसके बाद हर महीने अपनी क्षमता के अनुसार निवेश बढ़ा सकते हैं। इसमें आपको अकेले (Single Account) या अपने पार्टनर के साथ मिलकर (Joint Account) खाता खोलने की पूरी आजादी मिलती है।

 

मैच्योरिटी 5 साल, लेकिन आगे बढ़ाने का भी है विकल्प

आमतौर पर पोस्ट ऑफिस आरडी का मैच्योरिटी पीरियड 5 साल का होता है। हालांकि, अगर आप इस निवेश को जारी रखना चाहते हैं, तो इसे अगले 5 साल के लिए और आगे (Extend) बढ़ाने की बेहतरीन सुविधा भी मिलती है।

यह भी पढ़ें: Bihar Gas Leak: छपरा के कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस का रिसाव, इलाके में मची दहशत, घरों से भागे लोग

जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना का पूरा लाभ उठाने के लिए समय पर निवेश करना बेहद जरूरी है। यदि आप किसी महीने तय तारीख पर अपनी किस्त जमा करना भूल जाते हैं तो आपको 1% प्रति माह का जुर्माना (लेट फीस) देना होगा। अगर आपकी लगातार 4 किस्तें छूट जाती हैं तो डाकघर द्वारा आपका आरडी खाता अपने आप बंद (Close) कर दिया जाएगा।

जानें 17 लाख रुपये का पूरा कैलकुलेशन

अगर आप इस स्कीम के जरिए 17 लाख रुपये से ज्यादा का फंड बनाना चाहते हैं तो इसका पूरा कैलकुलेशन बेहद सरल है:

रोजाना की बचत: 333

मासिक निवेश (Monthly Deposit): करीब ₹10,000

यह भी पढ़ें: 19 States Rain Alert: देश में अगले कुछ दिनों में मानसून मचाएगा तांडव, 19 राज्यों में आंधी-बारिश का महा-अलर्ट जारी

चरण 1: पहले 5 साल का गणित

अगर आप हर महीने ₹10,000 का निवेश लगातार 5 सालों तक करते हैं:

आपका कुल निवेश: 6,00000 (6 लाख रुपये)

ब्याज से होने वाली कमाई: 1,13,659

5 साल बाद कुल फंड: 7,13,659

चरण 2: अगले 5 साल के लिए विस्तार (कुल 10 साल)

यदि आप स्कीम के नियमों के मुताबिक इस निवेश को 5 साल के लिए और आगे बढ़ा देते हैं तो 10 साल पूरे होने पर:

आपका कुल निवेश: ₹12,00000 (12 लाख रुपये)

सिर्फ ब्याज से कमाई: ₹5,08,546 (5 लाख रुपये से ज्यादा)

10 साल बाद मिलने वाला कुल फंड: ₹17,08,546 (17.08 लाख रुपये)