अमृतसर : अमृतसर देहाती पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने सीमा पार से संचालित नशा और हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में 1 किलो 128 ग्राम हेरोइन और पाकिस्तान निर्मित .30 बोर के 3 पिस्तौल भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार यह बरामदगी खुफिया सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई के दौरान हुई। मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी हुई है। पंजाब पुलिस ने कहा है कि नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।


















