Punjabi News

Gold न खरीदने की PM मोदी की अपील पर मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- यह, सरकार की नाकामी है

9

नेशनल डेस्क: ईरान युद्ध के चलते गहराते वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच पीएम मोदी ने बीते दिन देशवासियों से ईंधन और सोना खरीदने को लेकर बड़ी अपील की थी। पीएम की इन अपीलों अब सियासत गरमा गई है।

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के सुझावों को सरकार की विफलता करार देते हुए उन पर तीखा हमला बोला है।
राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा-

प्रधानमंत्री के इस बयान के कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर पीएम मोदी पर पलटवार किया है। राहुल ने पीएम मोदी की अपील को जनता पर जिम्मेदारी थोपने वाला कदम बताया। राहुल गांधी ने लिखा कि यह सरकार की 12 सालों की नाकामी का सबूत है। अब सरकार जनता को बता रही है कि उन्हें क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं? नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम किसी भी तरह के जवाब देने से बचने के लिए त्याग की जिम्मेदारी जनता पर डाल रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि “देश चलाना अब एक ‘Compromised PM’ (समझौतावादी प्रधानमंत्री) के बस की बात नहीं रह गई है।”