Punjabi News

हे राम! अस्पताल की लिफ्ट के बाहर महिला ने दिया बच्चे को जन्म, जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ

209

फरीदाबाद: सोमवार को कृष्णा कॉलोनी से आई गर्भवती महिला ने अस्पताल की लिफ्ट के बाहर ही शिशु को जन्म दे दिया। घटना लगभग 11 बजे की बताई जा रही है।

कृष्णा कॉलोनी निवासी बिस्ताप ने बताया कि सोमवार सुबह अचानक पत्नी परवीन को प्रसव पीड़ा होने लगी। इसके बाद परवीन को तुरंत ऑटो में बैठाकर बी. के. अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि एबुलेंस को फोन करने का समय नहीं मिला। ऐसे में वे गर्भवती महिला को ऑटो से ही अस्पताल ले आए।

अस्पताल में लेबर वार्ड में पहुंचने से पहले ही गर्भवती महिला ने लिफ्ट के बाहर ही शिशु को जन्म दे दिया। स्टाफ नर्स की तत्परता से परवीन को तुरंत पहली मंजिल लेबर वार्ड में शिफ्ट किया गया। फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।