Punjabi News

नोवाक जोकोविच ने रोमन सफिउलिन को हराकर विंबलडन टेनिस पुरुष सिंगल्‍स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

6

सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने रूस के रोमन सफिउलिन को हराकर विंबलडन टेनिस पुरुष सिंगल्‍स क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। इसके साथ ही जोकोविच ने ऑल इंग्लैंड क्लब में अपना 106वां सिंगल्‍स खिताब जीता है। उन्होंने रोजर फेडरर के 105 विंबलडन पुरुष सिंगल्‍स खिताब के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। विंबलडन टेनिस में केवल मार्टिना नवरातिलोवा ने ही उनसे अधिक 120 सिंगल्‍स मैच जीते हैं।

क्वार्टर फाइनल में जोकोविच का सामना फेलिक्स ऑगर-एलियासिमे या एलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना से होगा।

महिला सिंगल्‍स में कैरोलिना मुचोवा ने अपने कॅरियर में तीसरी बार विंबलडन क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। उन्होंने चौथे दौर के रोमांचक मुकाबले में पूर्व चैंपियन बारबोरा क्रेजचिकोवा को 7-5, 5-7, 6-3 से हराया।

एक अन्य मुकाबले में, नाओमी ओसाका ने एरीना सबलेंका को हराकर ऑल इंग्लैंड क्लब में अपने पहले क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

इससे पहले, अमरीका की जेसिका पेगुला ने महिला सिंगल्‍स में अमरीका की ही इवा जोविक को 4-6, 6-3, 6-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।