Punjabi News

पुरुष अंडर-18 हॉकी एशिया कप में भारत ने कोरिया को 4-1 से शिकस्त दी

10

जापान में पुरुष अंडर-18 हॉकी एशिया कप में कल भारतीय टीम ने पूल -ए के मुकाबले में कोरिया को 4-1 से हरा दिया। तीसरे और 36वें मिनट में कप्‍तान केतन कुशवाहा के दो शानदार गोल से भारतीय टीम शुरूआती पांच मिनट में ही आगे निकल गई। वरिंदर सिंह ने पांचवे और शाहरूख अली ने 54वें मिनट में गोल करके टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। कोरिया के लिए एकमात्र गोल कप्‍तान यून जायोक ने 21वें मिनट में किया।

भारत पूल-ए में जापान और कोरिया के साथ छह अंकों की बराबरी पर आ गया है। पूल की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। भारत का अगला मुकाबला कल चीनी ताइपे से होगा।