Punjabi News

2026 एशियाई खेलों से पहले 22 नौका चालक टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम के डेवलपमेंट ग्रुप में शामिल

10

2026 के एशियाई खेलों से पहले 22 नौका चालकों को टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम डेवलपमेंट ग्रुप में शामिल किया गया है। युवा मामले और खेल मंत्रालय ने कहा कि इन खिलाड़ियों को योजना में शामिल करने का उद्देश्‍य केवल पदक जीतने की संभावनाओं पर ध्यान केंद्रित करना नहीं बल्कि विभिन्न नौका श्रेणियों में सक्षम समूह तैयार करना है। चयनित समूह अब प्रमुख अंतरराष्‍ट्रीय नौकायन प्रतियोगिताओं की तैयारी करेंगे। इस समूह में पेरिस 2024 ओलंपियन बलराज पंवार, एशियाई खेलों में 2022 के रजत पदक विजेता अरविंद सिंह और 2022 के दोहरे पदक विजेता जसविंदर सिंह शामिल हैं।