शेयर बाजार में आज यानी 28 अक्टूबर को गिरावट है। निफ्टी और सेंसेक्स दोनों ने ही कमजोर शुरुआत की। निफ्टी 150 अंक से ज्यादा गिरकर 22,678.00 पर खुला, जबकि सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 73,253.44 पर खुला। एनर्जी, IT और FMCG शेयर्स में आज ज्यादा बिकवाली है।
पिछले कारोबारी सत्र में, सेंसेक्स 73,606.75 पर और निफ्टी 50, 22,678 पर बंद हुआ था।
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 95.02 पर खुला, जबकि मंगलवार को यह 95.12 पर बंद हुआ था। सऊदी अरब की रिफाइनरी पर हुए ताजा हमले के बाद कच्चे तेल की कीमतों में फिर से उछाल आया है, जिससे सप्लाई को लेकर नई चिंताएं पैदा हो गई हैं। (इस खबर को लिखते समय) ब्रेंट क्रूड की कीमतें 115 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रही थीं।




















