Punjabi News

Ladakh Violence :लद्दाख हिंसा के बाद सोनम वांगचुक गिरफ्तार, NGO का FCRA लाइसेंस रद्द

137

Sonam Wangchuk arrested : लद्दाख में हुई हिंसा के दो दिन बाद पर्यावरण कार्यकर्ता और एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस हिंसा में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 70 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हालात को काबू में करने के लिए लेह और कारगिल में कर्फ्यू लगाया गया है।

गृह मंत्रालय ने वांगचुक पर अशांति भड़काने का आरोप लगाया है। गिरफ्तारी से पहले केंद्र सरकार ने उनके NGO स्टूडेंट्स एजुकेशन एंड कल्चरल मूवमेंट ऑफ लद्दाख (SECMOL) का विदेशी फंड से जुड़ा FCRA लाइसेंस भी रद्द कर दिया था। लद्दाख पुलिस कई मामले दर्ज कर चुकी है और 50 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है।

कौन हैं सोनम वांगचुक?
सोनम वांगचुक लद्दाख के एक जाने-माने इंजीनियर, शिक्षक और पर्यावरण कार्यकर्ता हैं। उनका जन्म 1 सितंबर 1966 को लद्दाख में हुआ। उनके पिता सोनम वांग्याल और मां का नाम शेरिंग है। उन्होंने NIT श्रीनगर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और इसके बाद शिक्षा व पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय हो गए।