Punjabi News

Kaithal News : हरियाणा सरकार का बड़ा एक्शन, ड्यूटी से गायब मिलीं राजौंद की नायब तहसीलदार को किया सस्पेंड

6

कैथल   : हरियाणा सरकार ने ड्यूटी में लापरवाही और आमजन की समस्याओं के समाधान में कोताही बरतने के आरोप में राजौंद की नायब तहसीलदार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने नायब तहसीलदार स्नेह लता को तत्काल प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) कर दिया है। उनके खिलाफ यह कार्रवाई ड्यूटी से अनुपस्थित रहने और नोटिस के बाद भी कोई जवाब नहीं देने पर की गई।

मिली जानकारी के अनुसार उपायुक्त द्वारा हाल ही में राजौंद तहसील कार्यालय का अचानक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार स्नेह लता अपने कार्यालय में अनुपस्थित पाई गईं। साथ ही मौके पर पहुंचे लोगों की शिकायतों और लंबित कार्यों की भी समीक्षा की गई, जिसमें जन समस्याओं के समाधान में लापरवाही सामने आई।