Punjabi News

BJP ने खेला बड़ा दांव ! हरियाणा भाजपा के प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया को बनाया राज्यसभा प्रत्याशी, रवनीत बिट्टू को तगड़ा झटका

6

दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी ने अलका गुर्जर को महिला उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा है, जबकि हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया को भी राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया गया है।

भाजपा द्वारा जारी सूची के अनुसार, पंजाब से केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा नहीं भेजा गया है, जबकि पार्टी ने वरिष्ठ नेता तरुण चुग को मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। भाजपा के इस फैसले को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

बता दें कि पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया लंबे समय से संगठन की राजनीति का अहम चेहरा रहे हैं। विधानसभा चुनाव हारने के बाद भी पार्टी नेतृत्व ने उन्हें हरियाणा का प्रभारी बनाकर सक्रिय भूमिका में बनाए रखा। अब उन्हें राज्यसभा भेजने का फैसला इस बात का संकेत है कि संगठन में उनकी भूमिका और महत्व बरकरार है। इस मौके सीएम सैनी ने भी भाजपा हरियाणा के प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया जी को राजस्थान से राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।