- – देश का जेन जी और जेन अल्फ़ा ने अपनी समस्याओं का जड़ से समाधान के लिए मोर्चा संभाल लिया है – केजरीवाल*
- *- देशभर में जेन जी और जेन अल्फ़ा सरकारी स्कूलों में डेस्क, साफ पानी, टॉयलेट और शिक्षकों की मांग कर रहे – केजरीवाल*
- *- अब हमारे बच्चों ने अपने अधिकारों के लिए लड़ना सीख लिया है, यही तो सच्ची आज़ादी है – केजरीवाल*
- *- पहले हमारी सरकार ने दिल्ली में सरकारी स्कूलों का कायाकल्प किया अब पंजाब में कर रही है – केजरीवाल*
*नई दिल्ली, 15 अगस्त 2026 : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी और अपने हक के लिए सरकार से सवाल पूछने के लिएगेज आए जेन जी और जेन अल्फ़ा के साहस की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि जेन जी और जेन अल्फ़ा ने अपने हक की आवाज बुलंद कर आजादी के 80वें साल को और भी खास बना दिया है। जेन जी के बाद अब जेन अल्फ़ा ने मोर्चा संभाल लिया है। देश के कोने-कोने में बच्चे अपने स्कूल को ठीक करवाने के लिए लड़ रहे हैं। वे अपने स्कूल के लिए डेस्क, साफ पानी, टॉयलेट और शिक्षकों जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब हमारे बच्चों ने अपने अधिकारों के लिए लड़ना सीख लिया है। यही तो सच्ची आज़ादी है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जेन-जी के बाद अब जेन-अल्फा ने अपनी आवाज उठानी शुरू कर दी है। देश भर से खबरें आ रही हैं कि छोटे-छोटे बच्चे अपने स्कूलों को ठीक कराने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और सड़क पर उतर रहे हैं। हमीरपुर में बच्चों ने अपने स्कूल के सामने की सड़क बनवाने के लिए धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। देहरादून में बच्चे अपने हक के लिए लड़ रहे हैं। बाड़मेर में बच्चे टीचर्स की मांग कर रहे हैं और इसके लिए संघर्ष कर रहे हैं। यह बहुत अच्छी बात है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आजादी के 75-80 साल बाद भी आज सरकारी स्कूलों का बहुत बुरा हाल है। गरीबों के बच्चे सरकारी स्कूलों में जाते हैं क्योंकि उनके पास पैसे नहीं होते। सरकारी स्कूल टूटे पड़े हैं, दीवारें टूट रही हैं और छतें गिर रही हैं। बारिश होती है तो क्लासरूम के अंदर पानी भर जाता है। स्कूलों में टॉयलेट नहीं हैं, पीने का पानी नहीं है और टीचर्स नहीं हैं। कोई पढ़ाई नहीं हो रही है और बच्चों का कोई भविष्य नहीं है। हमने यह स्वीकार कर लिया है कि सरकारी स्कूल तो ऐसे ही होते हैं, जबकि ऐसा नहीं है। अगर हम अपनी आवाज नहीं उठाएंगे, तो चीजें कैसे बदलेंगी?
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी, तो हमने वहां सरकारी स्कूलों को शानदार कर दिया। अब पंजाब में हमारी सरकार है, तो हमने वहां भी स्कूलों को शानदार बना दिया है। दिल्ली और पंजाब के सरकारी स्कूलों को जाकर देखिए, वहां के बच्चे अब नीट और जेईई दे रहे हैं, इंजीनियर और डॉक्टर बन रहे हैं। हम सबको मिलकर अपने हक की आवाज उठानी पड़ेगी और संघर्ष करना पड़ेगा, तभी सिस्टम बदलेगा।














