Punjabi News

Jalandhar में सुबह-सुबह ED की Raid, नगर निगम के ठेकेदार अमित बजाज के घर छापेमारी

10

जालंधर  : जालंधर से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने मंगलवार सुबह शहर के न्यू जवाहर नगर इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए हाउस नंबर 223 और 227 पर छापेमारी की है। जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई अमित बजाज और इंदरजीत बजाज से जुड़े ठिकानों पर की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, अमित बजाज नगर निगम के कई बड़े ठेकों से जुड़ा हुआ है। जालंधर, लुधियाना और अमृतसर समेत कई शहरों में उसके कई ठेके है। बताया जा रहा है कि हाल ही में उसने लुधियाना में भी एक बड़ा ठेका हासिल किया था। चर्चा यह भी है कि पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें कुछ आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) से जुड़े एक OSD भी दिखाई दिए थे।

हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि ईडी की मौजूदा कार्रवाई का उस तस्वीर या किसी अन्य मामले से सीधा संबंध है या नहीं। इस संबंध में एजेंसी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। फिलहाल कार्रवाई जारी है।