Punjabi News

Indian Army ने शेयर किया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का रोंगटे खड़े कर देने वाला Video, पहलगाम कायराना हमले का इस तरह दिया था जवाब

178

नेशनल डेस्क: भारतीय सेना ने सेना दिवस के अवसर पर एक शक्तिशाली वीडियो जारी कर दुनिया को अपनी पराक्रम गाथा दिखाई है। इस वीडियो में पिछले साल मई में अंजाम दिए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की रोंगटे खड़े कर देने वाली झलकियां साझा की गई हैं।

यह ऑपरेशन जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए उस कायराना हमले का करारा जवाब था, जहां आतंकियों ने मासूम लोगों की पहचान पूछकर उनकी जान ली थी। भारत ने इस घटना को मानवता पर प्रहार मानते हुए आतंकवाद की जड़ों पर सीधा वार करने का फैसला किया और 7 मई, 2025 की रात भारतीय वीरों ने सीमा पार नौ आतंकी अड्डों को पूरी तरह नेस्तनाबूद कर दिया।
इस सैन्य कार्रवाई में 100 से अधिक आतंकवादियों का सफाया हुआ। जब बौखलाए दुश्मन ने ड्रोन और भारी गोलाबारी के जरिए भारतीय रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने की कोशिश की, तो सेना ने और भी घातक पलटवार किया। भारतीय जांबाजों ने न केवल दुश्मन के ड्रोन मार गिराए, बल्कि सीमा पार मौजूद उनके महत्वपूर्ण एयरबेस और रडार सिस्टम को भी तबाह कर दिया।

वीडियो की शुरुआत में संसद हमले से लेकर पुलवामा तक के जख्मों को याद दिलाते हुए सेना ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अब हर कायराना हरकत की भारी कीमत वसूल की जाएगी। यह फुटेज न केवल भारतीय सेना की आधुनिक युद्ध क्षमता और सटीक रणनीति को दर्शाता है, बल्कि दुश्मनों के लिए एक सख्त चेतावनी भी है कि भारत अपनी सुरक्षा से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेगा।