एजबेस्टन में आईसीसी महिला विश्व कप के ग्रुप-ए के मुकाबले में कल रात भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हरा दिया। भारत ने पाकिस्तान को 171 रन का लक्ष्य दिया, जवाब में पाकिस्तान की टीम 17 ओवर में 106 रन पर सिमट गई। स्मृति मंधाना ने 44 गेंद में सर्वाधिक 68 रन बनाए। पांच विकेट लेने वाली दीप्ति शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
कल एक अन्य मुकाबले में बंग्लादेश ने नीदरलैंड्स को छह विकेट से हराया। नीदरलैंड्स के एक सौ 38 के जवाब में बंग्लादेश ने 19 ओवर और एक गेंद में एक सौ 41 रन बनाकर मैच जीत लिया। 33 गेंद में 50 रन का योगदान करने वाली बंग्लादेश की जुऐरिया फिरदौस प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गई।
कल आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप में ग्रुप-बी के दो मुकाबले होगें। पहले मुकाबले में भारतीय समयानुसार शाम सात बजे न्यूजीलैंड का सामना श्रीलंका से होगा। दूसरे मैच में रात 11 बजे इंग्लैंड और आयरलैंड आमने-सामने होगें। ये दोनों मैच साउथम्प्टन में खेले जाएंगे।
















