Punjabi News

Himachal : मुस्लिम संगठन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, कुरान के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

109

Sirmaur News : हिमाचल प्रदेश के नाहन में मुसलमानों के अधिकारों के लिए काम करने वाले एक संगठन ने पुलिस को ज्ञापन सौंपा, जिसमें सोशल मीडिया पर कुरान के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

समुदाय के दर्जनों लोगों ने यहां सिरमौर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) निश्चिंत सिंह नेगी से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। बाद में मीडिया के साथ बातचीत में अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष बॉबी अहमद ने कहा कि उन्होंने गुरूवार को सोशल मीडिया पर कुरान का एक संदेश पोस्ट किया था, जिस पर एक व्यक्ति ने टिप्पणी करते हुए अपशब्द लिखे।

अहमद ने चेतावनी दी कि अगर जिम्मेदार व्यक्ति को तुरंत गिरफ्तार नहीं किया गया, तो मुस्लिम समुदाय बड़ा आंदोलन शुरू करेगा।