Punjabi News

Himachal: भारी बारिश ने मचाई तबाही: महतपुर नाले में बह गया व्यक्ति, तलाश में जुटी NDRF

462

हिमाचल डेस्क।: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। उपमंडल ऊना के तहत महतपुर में भारी बारिश के बाद अचानक आए बाढ़ से महतपुर नाला उफान पर आ गया। एक व्यक्ति नाले को पार करने की कोशिश कर रहा था, तभी वह पानी के तेज बहाव में बह गया। व्यक्ति की पहचान नही हो पाई है।

सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीम को बुलाया गया। एनडीआरएफ की टीम, स्थानीय गोताखोरों और पुलिस की मदद से व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई है।
अभी तक व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे भारी बारिश के दौरान नदी-नालों के पास न जाएं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में और अधिक बारिश की चेतावनी जारी की है।