Punjabi News

हरियाणवी डांसर से रेप के आरोप में SI, दो हवलदार और डॉक्टर पर FIR, शादी और मदद का दिया था झांसा

11

पलवल: हरियाणवी डांसर-सिंगर ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए होमगार्ड के सब-इंस्पेक्टर, दो हवलदारों और पलवल सिविल अस्पताल के डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि मदद और विवाह का भरोसा देकर लंबे समय तक उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह हरियाणवी सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति देती है। एक मामले में पुलिस थाने के संपर्क में आने के दौरान उसकी पहचान कुछ पुलिसकर्मियों से हुई। इसी दौरान उसकी मुलाकात होमगार्ड के सब-इंस्पेक्टर मनोज कुमार से कराई गई। महिला का आरोप है कि भरोसा जीतने के बाद मनोज कुमार ने उसे एक होटल में बुलाया। वहां नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी ने शादी का आश्वासन देकर काफी समय तक उसका शोषण किया।

शहर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर एसआई मनोज कुमार, हवलदार महेंद्र, हवलदार अंकुर और डॉ. राजेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। डीएसपी मनोज वर्मा ने बताया कि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। सभी नामजदों को नोटिस भेज दिए गए हैं और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद