Punjabi News

हरियाणा का कुख्यात गैंस्टर साहिल चौहान थाईलैंड से गिरफ्तार, आज लाया जाएगा भारत

25

हरियाणा डेस्क : हरियाणा एसटीएफ ने मोस्टवांटेड गैंगस्टर साहिल चौहान को थाईलैंड से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार गैंगस्टर को आज डिपोर्ट करके भारत लाया जा रहा है। दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरुग्राम और अंबाला एसटीएफ की टीम उसे अपनी कस्टडी में लेगी। कुख्यात गैंगस्टर साहिल एनआईए का भी वांटेड है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी गुरुग्राम के रहने वाले कौशल चौधरी गैंग से भी जुड़ा हुआ गैंगस्टर है। उसने विदेश में बैठकर कांट्रैक्ट किलिंग करवाई हैं। सेंट्रल एजेंसियां और एसटीएफ ने विदेश में उसे डिटेन किया था। साहिल चौहान लंबे समय से फरार चल रहा था और थाईलैंड में छिपा हुआ था। पुलिस के मुताबिक उसने कई गंभीर अपराधों को अंजाम देने के लिए विदेश से ऑपरेट करता था।