हरियाणा के जींद जिले के अलेवा मंडी में किसानों ने धान की खरीद न होने के विरोध में मुख्य सड़क चौराहे को जाम कर दिया. किसानों ने सड़क पर बैरिकेड्स और ट्रैक्टर लगाकर ट्रैफिक रोक दिया. जाम की सूचना मिलने पर अलेवा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया.
किसानों ने असंध रोड पर अलेवा में मुख्य चौरोहे पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना के बाद अलेवा पुलिस मौके पर पहुंची।
इस दौरान किसानों ने धान खरीद फिर से शुरू करने की मांग करते हुए सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.


















