बॉलीवुड कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। कपल दूसरी बार माता-पिता बनने वाले है। दोनों ने बुधवार को सोशल मीडिया पर यह गुड न्यूज शेयर कर फैंस को बड़ा सरप्राइज कर दिया। पोस्ट के बाद फैंस कपल को लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं.
दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी फोटो पोस्ट की. फोटो में कियारा और सिद्धार्थ अपने हाथ पर बेबी सॉक रखा हुआ है और उनकी बेटी साराया उस बेबी सॉक को अपने छोटे हाथों में पकड़े हुए नजर आ रही हैं।
पोस्ट में कियारा और सिद्धार्थ ने लिखा, “एक बार फिर हमें जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा मिलने वाला है। हमारे दिल प्यार और आभार से भर गए हैं।”
फैंस के साथ सेलेब्स ने भी दी कपल को बधाई
कपल ने जैसे ही गुड न्यूज शेयर की उसके तुरंत बाद, फ़िल्म इंडस्ट्री से उनके दोस्तों ने कमेंट सेक्शन में कपल को बधाई दी. करण जौहर ने लिखा, “लव लव यू.” मनीष मल्होत्रा, अथिया शेट्टी, भूमि पेडनेकर और कई अन्य लोगों ने भी अपनी खुशी ज़ाहिर की.
आलिया भट्ट, अनिल कपूर, अनन्या पांडे, यामी गौतम धर और नीना गुप्ता सहित अभिनेताओं ने पोस्ट पर लाइक के साथ प्रतिक्रिया व्यक्त की।
बता दें कि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा 15 जुलाई, 2025 को पहली बार माता-पिता बने थे। कपल ने प्यारी सी बेटी का स्वागत किया था. कपल ने अपनी बेटी का नाम साराया रखा.
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी 7 फरवरी 2023 को हुई थी। दोनों ने राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी।
दोनों की प्रेम कहानी फिल्म ‘शेरशाह’ के दौरान चर्चा में आई थी। फिल्म में दोनों ने साथ काम किया था। फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी नजदीकियां बढ़ी थीं।



















