Punjabi News

Sone-Chandi ka bhav: लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोने-चांदी, MCX पर ₹1,54,800 से फिसला सोने का भाव

10

बिजनेस डेस्कः सोमवार की बड़ी गिरावट के बाद आज लगातार दूसरे दिन सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। MCX पर 10 ग्राम सोना मामूली गिरावट के साथ 1,54,766 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। चांदी में 1443 रुपए की गिरावट आई, एक किलोग्राम चांदी 2,44,946 रुपए पर है।

सोमवार को सोने की कीमतों में
राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोने की कीमतों में 1,100 रुपए की गिरावट दर्ज की गई और यह 1,58,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वैश्विक बाजारों में कमजोरी, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और महंगाई को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच यह गिरावट आई। स्थानीय सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना शुक्रवार के बंद भाव 1,59,900 रुपए प्रति 10 ग्राम से 1,100 रुपए घटकर 1,58,800 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) रह गया।

इसी तरह, चांदी की कीमतों में भी दबाव देखने को मिला। चांदी का भाव 5,000 रुपए टूटकर 2,55,700 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) पर आ गया। पिछले सत्र में इसका बंद भाव 2,60,700 रुपए प्रति किलोग्राम था। विश्लेषकों के मुताबिक, कीमती धातुओं में यह गिरावट हाल में देखी जा रही कमजोरी का ही विस्तार है। निवेशक अब सुरक्षित निवेश के बजाय बढ़ती ऊर्जा कीमतों से महंगाई पर पड़ने वाले असर पर कहीं अधिक ध्यान दे रहे हैं।