Punjabi News

’गैंगस्टरां ते वार का 107वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 585 जगहों पर छापेमारी; 323 गिरफ्तार

5
  1. – पुलिस टीमों ने 123 व्यक्तियों के खिलाफ की एहतियातन कार्रवाई, 44 को पूछताछ के बाद रिहा किया
  2. – लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से गैंगस्टरों की रिपोर्ट कर सकते हैं
  3. -युद्ध नशेयां विरुद्ध के 432वें दिन 114 नशा तस्कर 3 किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार

चंडीगढ़:मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू की गई निर्णायक मुहिम ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 107वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के साथियों के चिन्हित और मैप किए गए 585 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ – पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष कार्रवाइयां कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि 107वें दिन पुलिस टीमों ने पांच हथियारों समेत 323 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे मुहिम की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 27,360 हो गई है।

इसके अलावा 123 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई है, जबकि 44 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 12 फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों की रिपोर्ट कर सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों की सूचना भी दे सकते हैं।

इसी दौरान पुलिस टीमों ने नशीले पदार्थों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ को 432वें दिन भी जारी रखते हुए आज 114 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 2.9 किलोग्राम हेरोइन, 75 किलो भुक्की, 271 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 3625 रुपये की ड्रग मनी बरामद की है।

इसके साथ ही सिर्फ 432 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 62,932 हो गई है। नशा छुड़ाऊ मुहिम के तहत पंजाब पुलिस ने आज 26 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास इलाज करवाने के लिए राजी किया है।
———-