Punjabi News

खाद सब्सिडी पर अपनी ही वाहवाही करने वाले जाखड़ पर वड़िंग का तंज

138

कहा: मोदी किसानों को खाद सब्सिडी देने वाले पहले प्रधानमंत्री नहीं

तेल की बढ़ती कीमतों के कारण खेती की लागत में बढ़ोतरी का किया जिक्र

मोदी पहले प्रधानमंत्री जिन्होंने किसानों को खादों के इस्तेमाल से परहेज करने के लिए कहा

चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खाद सब्सिडी के लिए “धन्यवाद” कहने पर तंज कसते हुए, कहा कि जैसे उन्होंने कोई क्रांतिकारी काम किया हो या यह पहली बार हुआ हो।

वड़िंग ने कहा कि खाद सब्सिडी कई वर्षों से हर सरकार की नीति रही है और प्रधानमंत्री मोदी इसे देने वाले पहले नेता नहीं हैं, जैसा कि जाखड़ लोगों को विश्वास दिलाना चाहते हैं।

उन्होंने भाजपा नेता को याद दिलाया कि प्रधानमंत्री ने किसानों को खादों के इस्तेमाल को कम करने या उससे परहेज करने की भी सलाह दी थी। उन्होंने सवाल किया कि जब एक तरफ आप खादों पर सब्सिडी देने का दावा करते हैं और दूसरी तरफ किसानों को इनके इस्तेमाल से बचने के लिए कहते हैं, तो इसका क्या मतलब बनता है?

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि किसानों की अन्य कृषि लागतें, जैसे डीजल, मजदूरी और बढ़ती महंगाई के मुकाबले कोई भी सब्सिडी पर्याप्त नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि ये सभी चीजें उस कथित सब्सिडी के लाभ को खत्म कर देती हैं, जिसे सरकार को हर हाल में किसानों को देना ही पड़ता है। इसके अलावा, सरकार किसानों पर कोई विशेष एहसान नहीं कर रही, क्योंकि किसान ही पूरे देश का पेट भरते हैं।