Emraan Hashmi Movie ‘Aawarapan 2’ OTT Release Date & Platform Update News In Hindi: इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ सिनेमाघरों में 14 अगस्त यानी आज रिलीज हो चुकी है. ‘आवारापन 2’ सिनेमाघरो में सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ और साउथ इंडियन फ़िल्म इंडस्ट्री की कई फ़िल्मों – जैसे ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ और नयनतारा की ‘हाय’ – के साथ टकराई है। ‘आवारापन 2’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे वहीं रिलीज के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर इसका रिव्यू शेयर किया है. फैंस ने फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रियाएँ दी हैं।
ABOUT FILM
‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी ने एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में बड़े पर्दे पर कमबैक किया है. यह फ़िल्म 2007 की कल्ट क्लासिक फ़िल्म ‘आवारापन’ का सीधा सीक्वल है, जिसमें इमरान हाशमी और श्रिया सरन ने अहम भूमिकाएँ निभाई थीं। 19 साल पुरानी यह फिल्म इमरान हाशमी के करियर का एक अहम मोड़ थी, जिसने उनकी ‘सीरियल किसर’ वाली छवि से हटकर एक गंभीर और प्रभावशाली अभिनेता के तौर पर उनकी क्षमता को दिखाया था। अपने शानदार म्यूजिक, दुखद प्रेम और प्रायश्चित जैसे विषयों के लिए पहचानी जाने वाली यह फिल्म समय के साथ एक ‘कल्ट क्लासिक’ बनी।
‘आवारापन 2’ को नितिन कक्कड़ की डायरेक्ट किया है. फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ फ़िल्म सर्टिफ़िकेशन (CBFC) से U/A 16+ सर्टिफ़िकेट मिला है। सेंसर बोर्ड ने मेकर्स को फ़िल्म में नौ बदलाव करने के लिए भी कहा है।
‘Aawarapan 2’ Movie OTT Release Date & Platform Update
आजकल, फ़िल्म के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने से पहले ही अक्सर डिजिटल राइट्स की डील पक्की हो जाती है। ‘आवारापन 2’ के मामले में भी, मेकर्स ने पहले ही OTT डील कर ली है।
जो लोग आवारापन 2 की OTT स्ट्रीमिंग योजनाओं के बारे में जानना चाहते हैं, उनके लिए अच्छी खबर है; क्योंकि सिनेमाघरों में अपनी स्क्रीनिंग पूरी करने के बाद यह OTT रिलीज के लिए भी तैयार है. सिनेमाघरों में चलने के बाद ‘आवारापन 2’ Prime Video पर स्ट्रीम होगी। गौरतलब है कि फ़िल्म की OTT रिलीज़ के लिए प्लेटफ़ॉर्म की पुष्टि इसकी थिएट्रिकल रिलीज़ के दौरान ही कर दी गई थी।हालाँकि, मेकर्स ने अभी तक इसकी डिजिटल रिलीज़ की तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
ABOUT CAST
इमरान हाशमी के ‘शिवम पंडित’ किरदार के अलावा, आवारापन 2 में शबाना आज़मी (नफीसा), दिशा पटानी (ज़ारा), वामिका गब्बी के भाई पूरन गब्बी (ज़ोरावर), अनिरुद्ध रावल (सिकंदर), सुरेंद्र विक्की (जयदीप), विजयंत कोहली (महमूद) और अतुल कुमार (समर्थ) अहम भूमिकाओं में हैं।

















