1. 36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के सी ई ओ कार्यालयों के मीडिया नोडल अधिकारी (एम एन ओज ) और सोशल मीडिया नोडल अधिकारी (एस एम एन ओज ) के लिए एक दिवसीय कार्यशाला 12 सितंबर, 2025 को नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी। मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी की उपस्थिति में कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे।
2. कार्यशाला का उद्देश्य इस बात पर जोर देना है कि भारत में चुनाव संविधान के अनुसार होते हैं। इसके साथ ही इसका उद्देश्य कानून, तथ्य और नियम-आधारित जानकारी को समय पर और समन्वयपूर्वक प्रसारित करने का महत्त्व उजागर करना है।
3. चुनाव प्रक्रियाओं के संबंध में जनता को भ्रमित करने वाली गलत सूचनाओं में हाल ही में वृद्धि के मद्देनज़र, कार्यशाला का उद्देश्य राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में सी ई ओ कार्यालयों के संचार तंत्र को तथ्य-आधारित कार्यवाहियों के माध्यम से भ्रमित करने वाली जानकारी का मुकाबला करने के लिए अधिक मजबूत बनाना भी है।
4. यह कार्यशाला 9 अप्रैल, 2025 और 5 जून, 2025 को नई दिल्ली में आई आई आई डी ई एम में आयोजित दो ओरिएंटेशन प्रोग्रामों से सीखने और अनुभव लेने तथा यह सुनिश्चित करने में मदद करेगी कि मतदाता और अन्य हितधारकों को समय पर, प्रमाणित और सही जानकारी मिले और वे गलत सूचना से भ्रमित न हों।














