पंजाब डेस्क : जालंधर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार ED ने बड़ी कार्रवाई करते हुए CLU मामले में सनटेक सिटी मोहाली के बिल्डर और मालिक अजय सहगल को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि अजय सहगल को बीते दिनों ED द्वारा पूछताछ के लिए जालंधर बुलाया गया था और उन पर मनी लांड्रिंग और जमीन मालिकों और खरीदारों के साथ धोखाधड़ी के आरोप हैं। इसके बाद अब कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया है।














