Punjabi News

सीएम भगवंत मान के खिलाफ डीपफेक साजिश बेनकाब: ‘आप’ नेता नील गर्ग ने भाजपा नेतृत्व से जवाबदेही की मांग की

151

जब भाजपा सीएम मान के शासन से मुकाबला नहीं कर पाई तो वह निम्न-स्तरीय राजनीति और चरित्र हनन पर उतर आई है: नील गर्ग

चंडीगढ़:आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग ने एक डीपफेक वीडियो के माध्यम से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को बदनाम करने के भाजपा के शर्मनाक षड्यंत्र की कड़े शब्दों में निंदा की है।

गर्ग ने खुलासा किया कि मोहाली कोर्ट ने मामले की जांच करने के बाद वीडियो को फर्जी घोषित कर दिया है और इसे सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से तुरंत हटाने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने गूगल को भी यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिया है कि वीडियो किसी भी सर्च परिणामों में दिखाई न दे।

गर्ग ने कहा जांच से पता चला है कि वीडियो को कई भाजपा नेताओं और अकाउंटों द्वारा प्रसारित और शेयर किया गया था, जिनमें वे भी शामिल हैं जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वरिष्ठ भाजपा मंत्रियों द्वारा फॉलो किया जाता है। उनमें पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, दिल्ली भाजपा मंत्री कपिल मिश्रा, और भाजपा प्रवक्ता रमन मलिक के नाम शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि जब भाजपा भगवंत मान को शासन, ईमानदारी, या विकास कार्यों के मामले में हरा नहीं पाई तो भाजपा चरित्र हनन की गंदी राजनीति का सहारा ले रही है। भाजपा की ट्रोल मशीनरी एक ईमानदार नेता को बदनाम करने के लिए एसा अभियान चला रही है।

नील गर्ग ने डीपफेक तकनीक से गढ़े गए ऐसे झूठ साझा करने के लिए भाजपा नेताओं से जवाबदेही की मांग की और यह भी कहा है कि ‘आप’ उन सभी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी।