Punjabi News

क्या ‘तारक मेहता’ में जेठालाल का किरदार होगा खत्म? जानें पूरी खबर

23
Dilip Joshi TMKOC Exit?

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ एक ऐसा शो है जिसे पूरे देश की हर जेनेरेशन पसंद करती है. शो को आज भी उतान ही प्यार मिलता है जितना कि इसके शुरूआती दिन ने मिला करता है. शो के हर किरदार को लोग पसंद करते है और खासकर जेठालाल के किरदार को लोग पसंद करते है.

वहीं अब खबरें चल रही है कि शो में से जेठालाल का किरदार खत्म किया जा रहा है. यह खबर सुन फैंस हैरान हो रहे है. बढ़ती अपवाहों के बीच शो के मेकर्स ने चुप्पी तोड़ी है. शो से जेठालाल का किरदार खत्म किए जाने की सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों का मेकर्स ने खंडन किया। मेकर्स ने एक मीडिया चैनल के साथ बातचीत में मंगलवार को यह साफ कर दिया कि दिलीप जोशी शो का हिस्सा बने रहेंगे और कहानी अब भी उनके किरदार के इर्द-गिर्द ही आगे बढ़ती रहेगी।

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि शो में जेठालाल का किरदार खत्म कर दिया जाएगा। इन दावों के बाद दर्शकों के बीच यह चर्चा शुरू हो गई कि क्या दिलीप जोशी शो छोड़ने वाले हैं।

हालांकि, शो के मेकर्स ने इन दावों को गलत बताया। मेकर्स के मुताबिक, शो की कहानी अभी भी जेठालाल के किरदार पर केंद्रित है और उन्हें ऑफ ट्रैक नहीं किया जाएगा।

आपको बता दे कि शुरुआत में दिलीप जोशी को ‘चंपकलाल’ (बापूजी) का किरदार निभाने का ऑफर मिला था। उन्होंने इसे मना कर दिया और ‘जेठालाल’ का किरदार चुना। दिलीप जोशी शो की शुरुआत से पिछले 18 सालों से इससे जुड़े हुए हैं। जेठालाल का किरदार दर्शकों के बीच सबसे लोकप्रिय किरदारों में गिना जाता है।