चंडीगढ़ : हरियाणा की महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
श्रुति चौधरी शनिवार को आंगनवाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन, हरियाणा के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रही थी। बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की सेवा शर्तों, सामाजिक सुरक्षा, वित्तीय लाभों और पदोन्नति से संबंधित मांगों एवं समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
सामाजिक सुरक्षा और बीमा कवरेज के संबंध में मंत्री ने सभी जिला कार्यक्रम अधिकारियों (डीपीओ) को निर्देश दिए कि प्रत्येक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) के अंतर्गत उपलब्ध लाभों की जानकारी दी जाए।
# Haryana Government# Shruti Choudhary# Irrigation Minister# latest news# Haryana











