Punjabi News

सूचना एवं लोक संपर्क अधिकारी अमनप्रीत सिंह मनौली को गहरा सदमा, पिता का निधन

8

एस.ए.एस. नगर, 4 अगस्त: पंजाब सरकार के सूचना एवं लोक संपर्क अधिकारी अमनप्रीत सिंह मनौली को उस समय गहरा सदमा लगा, जब उनके पिता स. मनजीत सिंह मनौली का आज दोपहर निधन हो गया। वे 72 वर्ष के थे। वे अपने पीछे पत्नी, पुत्र तथा पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

स्वर्गीय मनजीत सिंह मनौली ने कुछ समय तक पंजाब पुलिस में नौकरी करने के उपरांत लंबे समय तक ‘पंजाबी ट्रिब्यून’ में अपनी सेवाएं दीं।

स्वर्गीय मनजीत सिंह मनौली का अंतिम संस्कार 5 अगस्त, 2026 (बुधवार) को प्रातः 10 बजे गांव मनौली के श्मशान घाट में किया जाएगा।