Punjabi News

शिक्षा के मंदिर में भ्रष्टाचार का खेल! नाम ठीक करवाने के नाम पर वसूली कर रहा था संचालक, चढ़ा पुलिस के हत्थे

110

कलायत: विजिलेंस टीम ने मार्कशीट (डीएमसी) में नाम सही करवाने के नाम पर रिश्वत मांगने वाले एक स्कूल संचालक हरिओम हुड्डा को 50 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दस्तावेज में नाम की अशुद्धि ठीक करवाने की एवज में शिकायतकर्ता से मोटी रकम की मांग की थी।

हरिओम हुड्डा मूल रूप से रोहतक जिले का रहने वाला है और बड़सीकरी गांव में गोता निकेतन सीनियर सेकेंड्री स्कूल संचालित करता है। कैथल के खुराना रोड निवासी रामचंद्र की पुत्रवधू की डीएमसी में नाम की त्रुटि होने के कारण उसे आईडी बनवाने में परेशानी आ रही थी। इस समस्या के समाधान के लिए रामचंद्र ने स्कूल संचालक हरिओम हुड्डा से संपर्क किया।

आरोप है कि इस काम के बदले हरिओम ने पहले 75 हजार रुपये की मांग की। बाद में बातचीत के दौरान सौदा 50 हजार रुपये में तय हो गया। शिकायतकर्ता रामचंद्र ने पूरे मामले की जानकारी जिला विजिलेंस टीम को दी।