Punjabi News

CNG Price Hike: महंगाई का एक और झटका…CNG के दामों में बढ़ोतरी

24

बिजनेस डेस्कः देश में महंगाई के बीच एक और झटका लगा है। Adani Total Gas ने CNG (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) की कीमतों में ₹1.50 प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी कर दी है।

नई दरों के लागू होने के बाद CNG की कीमत ₹82.27 प्रति किलो से बढ़कर ₹83.77 प्रति किलो हो गई है। यह बढ़ोतरी तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई है।

आम लोगों और ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर असर
इस फैसले का सीधा असर उन लोगों पर पड़ेगा जो रोजाना सफर के लिए CNG वाहनों का इस्तेमाल करते हैं। खासकर टैक्सी, ऑटो और अन्य कमर्शियल वाहन चालकों की लागत बढ़ेगी, जिसका असर किराए पर भी पड़ सकता है।

क्यों बढ़े दाम?
एनर्जी सेक्टर्स के जानकारों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतों में उतार-चढ़ाव और इनपुट लागत बढ़ने के चलते कंपनियां दाम बढ़ाने को मजबूर हैं।
फिर भी पेट्रोल-डीजल से सस्ती CNG
हालांकि कीमतों में इजाफे के बावजूद CNG अभी भी पेट्रोल और डीजल के मुकाबले सस्ता विकल्प बनी हुई है लेकिन लगातार हो रही बढ़ोतरी उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा रही है।