कटरा ( अमित शर्मा ) : बारिश के दौरान माता वैष्णो देवी में हुए भूस्खलन के बाद प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वैष्णो देवी यात्रा को आज दोपहर 1 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया है। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों ने आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारियां कर ली हैं। यात्रा मार्ग की स्थिति सामान्य होते ही पुनः यात्रा शुरू कराई जाएगी।
















