Punjabi News

Big News: ‘जल्दी से ईरान छोड़ें’, Ceasefire के बीच भारत सरकार ने अपने नागरिकों को दिए सख्त निर्देश

32

नेशनल डेस्क: अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर का ऐलान हो गया है। इस ऐलान के बाद भारत सरकार ने ईरान में मौजूद अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर बड़ी चिंता जताई है। भारत सरकार ने भारतीयों के लिए ट्रैवल जारी करते हुए सभी भारतीयों को तुरंत ईरान छोड़ने का निर्देश दिया है।

एडवाइजरी के मुख्य दिशा-निर्देश

केंद्र सरकार ने ईरान में मौजूद सभी भारतीयों को निर्देश दिया है कि वे उपलब्ध वाणिज्यिक माध्यमों से जितना जल्दी हो सके देश से बाहर निकल जाएं।

नागरिकों को चेतावनी दी गई है कि वे बिना अनुमति के कोई भी अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने की कोशिश न करें। सरकार ने केवल सुझाए गए सुरक्षित रास्तों का ही उपयोग करने की सलाह दी है।
सभी भारतीयों को तेहरान स्थित भारतीय दूतावास के निरंतर संपर्क में रहने को कहा गया है। इससे पहले सरकार ने नागरिकों को 48 घंटे तक सुरक्षित स्थानों पर ही रहने का निर्देश दिया था।
p
जारी किए गए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर

ईरान में फंसे भारतीय नागरिक सहायता के लिए निम्नलिखित नंबरों और ईमेल पर संपर्क कर सकते हैं:

इमरजेंसी कांटेक्ट नंबर: * +989128109115

+989128109109

+989128109102

+989932179359

ईमेल आईडी: cons.tehran@mea.gov.in

युद्धविराम और ट्रंप की चेतावनी

भले ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 7 अप्रैल की डेडलाइन खत्म होने से पहले दो सप्ताह के सीजफायर का ऐलान कर दिया हो, लेकिन क्षेत्र में तनाव अभी भी चरम पर है। 28 फरवरी 2026 को शुरू हुए इस संघर्ष के बाद से राष्ट्रपति ट्रंप ईरान को समझौता करने के 6 अवसर दे चुके हैं। मंगलवार को ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा था कि यदि ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता नहीं खोलता, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।