Punjabi News

Asian Games 2026: भारत ने लगातार दूसरी बार एशियाड मेंस क्रिकेट का गोल्ड किया अपने नाम, फ़ाइनल में पाकिस्तान को हराकर 19वां स्वर्ण पदक जीता

6

एशियन गेम्स 2026 में भारत ने मेंस क्रिकेट फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया। भारतीय मेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार एशियाई गेम्स में पुरुषों का क्रिकेट गोल्ड मेडल जीता है। ​दोनों टीमें 3 अक्टूबर को निशिन के कोरोगी पार्क में आमने-सामने थीं और भारत ने पहले बल्लेबाज़ी की।

मैच के बारे में बात करें तो टॉस जीतकर भारतयी टीम पहले बैटिंग करने उतरी और 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 211 रन बनाए। वहीं भारत के 211 रन के जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 192 रन ही बना सकी।

पाकिस्तान के लिए हसन नवाज़ ने सबसे ज़्यादा 96 रन बनाए, जबकि सईम अयूब ने 29 रन बनाए। भारत की ओर से अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और शिवम दुबे के रन जीत में बेहद अहम रहे। वहीं अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर ने दो-दो विकेट लिए।

भारत की ओर से ओपनर अभिषेक शर्मा ने 28 गेंद पर 7 छक्कों की मदद से 61 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 22 गेंदों पर 4 छक्कों की मदद से 51 रन बनाए।

भारत ने पाकिस्तान के ख़िलाफ़ अपना अब तक का सबसे बड़ा T20 इंटरनेशनल स्कोर बनाया। इससे पहले का रिकॉर्ड 192/5 का था, जो भारत ने 2012 में अहमदाबाद में बनाया था।

यह एशियन गेम्स 2026 में भारत का 19वां गोल्ड मेडल है। इसके साथ ही भारत ने क्रिकेट के दोनों गोल्ड अपने नाम कर लिए हैं। इससे पहले भारतीय महिला टीम ने भी गोल्ड जीता था।