बिग बॉस 20 को टक्कर देने के लिए रियलिटी शो ‘अलायंस’ (Alliance) भी दूसरे सीज़न के साथ वापसी करने के लिए तैयार है। अगस्त में पहले सीज़न के खत्म होने के बाद, ‘अलायंस’ (Alliance) प्राइम वीडियो पर दूसरे सीज़न के साथ वापस आ रहा है। यह कॉम्पिटिटिव रियलिटी सीरीज़ 14 जनवरी, 2027 को प्राइम वीडियो पर वापस आएगी। होस्ट और एक्ट्रेस मिनी माथुर ‘अलायंस’ के पहले सीज़न की विनर थीं।
‘अलायंस’ के दूसरे सीज़न घोषणा नेटफ्लिक्स द्वारा ‘लॉक अप’ (Lock Upp) के दूसरे सीज़न की घोषणा के एक दिन बाद की गई है।
कुणाल खेमू होस्ट के तौर पर ‘अलायंस’ सीज़न 2 में करेंगे वापसी
‘अलायंस’ डच फ़ॉर्मेट का भारतीय अडैप्टेशन है, जिसे जॉन डी मोल ने बनाया है और बनिजे एशिया (Banijay Asia) ने प्रोड्यूस किया है। पहले सीज़न में 16 सेलिब्रिटी ‘एलीज़’ (Allies) शामिल थे, जिन्हें ‘द सिस्टम’ (The System) द्वारा कंट्रोल किए जाने वाले एक रहस्यमयी हेडक्वार्टर में एक साथ लाया गया था।
कुणाल खेमू के होस्ट किए गए इस शो में कंटेस्टेंट्स को गठबंधन बनाने और रणनीतिक चालें चलने के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा। पहले सीज़न में बार-बार बदलती वफ़ादारी, सीक्रेट मिशन और माइंड गेम्स पर ज़्यादा ज़ोर दिया गया था।
दूसरा सीज़न और भी ज़्यादा रोमांचक और चुनौतीपूर्ण होने वाला है। कुणाल खेमू ही इसके होस्ट के तौर पर वापसी करेंगे।
मेकर्स ने ‘अलायंस’ सीज़न 2 के बारे में क्या कहा
प्राइम वीडियो, इंडिया के ओरिजिनल्स के डायरेक्टर और हेड, निखिल मधोक ने कहा, “‘अलायंस’ सीज़न 1 को मिले रिस्पॉन्स ने हमारी इस सोच को सही साबित किया कि भारतीय दर्शक रियलिटी एंटरटेनमेंट के ज़्यादा स्मार्ट रूप के लिए तैयार हैं। इस शो को न सिर्फ़ दर्शक मिले, बल्कि इसने दर्शकों की एक ऐसी कम्युनिटी भी बनाई जो गेम की हर चाल, हर गठबंधन और हर बदलाव में दिलचस्पी रखती थी। सीज़न 1 को मिले प्यार ने हमें प्रेरित किया कि हम उन्हें पूरे एक साल तक इंतज़ार न करने दें।”
उन्होंने आगे कहा, “हम सीज़न 2 को जल्द ही वापस ला रहे हैं, जिसमें दांव ऊंचे होंगे, गेमप्ले और भी ज़बरदस्त होगा, ज़्यादा ड्रामा होगा और एक बेहतर ‘सिस्टम’ होगा जो ‘एलाइज’ (सहयोगियों) की ऐसी परीक्षा लेगा जैसी पहले कभी नहीं हुई।
अलायंस सीज़न 2 का प्रीमियर 14 जनवरी, 2027 को प्राइम वीडियो पर होगा।


















