Punjabi News

पहली बार पुरुष सरकारी कर्मचारियों के लिए 15 दिनों की पैटरनिटी लीव की घोषणा- विजय सरकार का बड़ा फैसला

9

चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने राज्य में पहली बार पुरुष सरकारी कर्मचारियों के लिए 15 दिनों की पैटरनिटी लीव की घोषणा की है। पुरुष सरकारी कर्मचारी इस छुट्टी का लाभ बच्चे के जन्म की संभावित तारीख से 15 दिन पहले, या बच्चे के जन्म के छह महीने के भीतर ले सकते हैं। राज्य सरकार ने बताया कि उसे पुरुष कर्मचारियों की ओर से पितृत्व छुट्टी शुरू करने के अनुरोध मिले थे।
इस फैसले के बारे में बताते हुए सरकार ने कहा कि बच्चे के जन्म के आसपास का समय मां और नवजात शिशु, दोनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। सरकार ने कहा कि माँ को शारीरिक और भावनात्मक सहारा देने और बच्चे की देखभाल करने के लिए पिता का सहयोग बहुत जरूरी है। फिलहाल, तमिलनाडु में महिला सरकारी कर्मचारियों को 365 दिनों की मैटर्निटी लीव मिलती है।