Punjabi News

सोलन के इन इलाकों में 28 नवंबर को बंद रहेगी बिजली, जानें कितने घंटे लगेगा कट

5

Solan Power Cut : हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लि. सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 नवम्बर, 2026 को आवश्यक रख-रखाव के दृष्टिगत सोलन के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज यहां अतिरिक्त अधीक्षण अभियन्ता राहुल वर्मा ने दी।

अधीक्षण अभियन्ता ने कहा कि 28 नवम्बर, 2026 को प्रातः 10.00 बजे से दिन में 01.00 बजे तक मधुबन कॉलोनी, कोटलानाला, ऑफीसर्ज कॉलोनी, साहनी परिसर, ठोडो मैदान, लक्कड़ बाज़ार, राजगढ़ मार्ग, नगर निगम, डांग परिसर, सर्कुलर मार्ग, रेनॉल्ट शो रूम, जवाहर पार्क, शिवा अस्पताल, नवजीवन अस्पताल, जी- स्कवेयर मॉल, हरि मन्दिर, धोबी घाट तथा आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

अधीक्षण अभियन्ता ने कहा कि खराब मौसम अथवा अपरिहार्य कारणों के दृष्टिगत उपरोक्त तिथि व समय में परिवर्तन किया जा सकता है।