Punjabi News

Asian Games 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम की लगातार दूसरी जीत, इंडोनेशिया को 17-1 से हराया

8

टोक्यो: आइची-नागोया एशियन गेम्स-2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने इंडोनेशिया को 17-1 से हराया। यह मैच एकतरफा था . अपने पहले मैच में उज्बेकिस्तान के खिलाफ गोलों की बारिश करने वाली भारत की महिला हॉकी टीम ने सोमवार को पूल-बी के अपने दूसरे मैच में इंडोनेशिया के खिलाफ भी जमकर गोल बरसाए और इंडोनेशिया को 17-1 से हरा दिया।।

मैच में दीपिका सहरावत, रुतुजा पिसाल और नवनीत कौर ने तीन-तीन गोल किए। यह भारत की लगातार दूसरी जीत है।

दीपिका ने 8वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर से भारत के लिए पहला गोल किया। इसके बाद सुनेलिता टोप्पो, लालरेम्सियामी और रुतुजा ने गोल किए। दूसरे क्वार्टर में लालरेम्सियामी, रुतुजा, साक्षी राणा, दीपिका और सुनेलिता ने गोल किए। हाफटाइम तक भारत 9-0 से आगे था।

इंडोनेशिया के लिए एकमात्र गोल 32वें मिनट में इनेस अदियाता ने किया। इसके बाद सलीमा टेटे, नवनीत कौर, इशिका, रुतुजा और दीपिका ने गोल किए, जिससे तीसरे क्वार्टर के अंत तक भारत की बढ़त 14-1 हो गई।

आखिरी क्वार्टर में नवनीत ने 56वें ​​और 57वें मिनट में गोल किए। साक्षी राणा ने भी 57वें मिनट में गोल किया और भारत की 17-1 से जीत पक्की कर दी।

उज़्बेकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में आठ गोल करने वाली दीपिका ने इंडोनेशिया के खिलाफ तीन गोल किए। अब उन्होंने दो मैचों में कुल 11 गोल कर लिए हैं। भारत का अगला मैच बुधवार को थाईलैंड के खिलाफ है।