यूजीसी नेट 2026 की प्रोविजनल आंसर-की का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बताया है कि यूजीसी-नेट, 2026 की प्रोविजनल आंसर-की 16 अगस्त यानी कल रविवार को जारी कर दी जाएगी. यूजीसी नेट के साथ CSIR-NET और ICAR AIEEA (PG) और AICE (PhD) 2026 परीक्षाओं की आंसर की भी 16 अगस्त को ही जारी की जाएगी.
कब जारी होगी आंसर की और कहां मिलेगी?
एनटीए ने शुक्रवार को एक्स पर जानकारी देते हुए कहा यूजीसी-नेट, सीएसआईआर-नेट और आईसीएआर एआईईईए (पीजी) व एआईसीई (पीएचडी) 2026 की प्रोविजनल आंसर की 16 अगस्त 2026 को एनटीए की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
उम्मीदवार छात्र आधिकारिक वेबसाइट – ugcnet.nta.nic.in पर UGC NET आंसर की देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
एनटीए ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे केवल NTA की आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।
UGC NET 2026 आंसर की कैसे डाउनलोड करें
आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं
UGC NET 2026 आंसर की PDF लिंक पर क्लिक करें
आंसर की पेपर-वाइज़ PDF स्क्रीन पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगी
UGC NET 2026 आंसर की को पेपर-वाइज़ सेव करें और उसका हार्ड कॉपी प्रिंटआउट निकाल लें।
ध्यान दें?
- यूजीसी-नेट 2026 की प्रोविजनल आंसर 16 अगस्त को जारी होगी।
- सीएसआईआर-नेट, आईसीएआर एआईईईए (पीजी) और एआईसीई (पीएचडी) की आंसर की भी कल ही जारी होगी।
- सिर्फ आधिकारिक सूचना पर भरोसा करें: एनटीए ने उम्मीदवारों को केवल एजेंसी की आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की सलाह दी है।















