कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र में सरकारी काम के बहाने एक महिला कर्मचारी का मोबाइल नंबर हासिल कर उसे डिजिटल तौर पर हैरेस (प्रताड़ित) करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कुरुक्षेत्र पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी व्यक्ति को सलाखों के पीछे भेज दिया है।
नंबर का गलत इस्तेमाल: आरोपी ने परिवार में किसी का डेथ सर्टिफिकेट बनवाने की बात कहकर इलाके की आशा वर्कर (महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता) से उनका ऑफिशियल मोबाइल नंबर लिया था। नंबर मिलते ही आरोपी ने काम की बात करने के बजाय महिला के व्हाट्सएप पर अपने प्राइवेट पार्ट की तस्वीरें और बेहद आपत्तिजनक मैसेज भेजने शुरू कर दिए।
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने आरोपी की इस हरकत पर उसे कई बार सख्त चेतावनी (वॉर्निंग) दी थी और अपनी हरकतों से बाज आने को कहा था। जब आशा वर्कर ने उसका नंबर ब्लॉक किया, तो आरोपी दूसरे नंबरों से उन्हें परेशान करने लगा। आखिरकार तंग आकर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

















